ऑफलाइन महा अनुष्ठान
अमृताकर्षण संजीवनी विद्या
सवा लाख महामृत्युंजय महाजाप एवं संजीवनी दशांश हवन
गंभीर व असाध्य रोग, आईसीयू संकट, अकाल मृत्यु भय, मारकेश दशा एवं दुर्घटनाओं से प्राण रक्षा हेतु शास्त्री अमित कुमार शर्मा जी द्वारा वेदोक्त प्रत्यक्ष महामृत्युंजय अनुष्ठान।
महामृत्युंजय मंत्र की संजीवनी शक्ति
ऋग्वेद एवं यजुर्वेद का यह अत्यंत जाग्रत 'त्र्यम्बकम' मंत्र साक्षात् मृत्यु को पराजित करने वाला अमृत मंत्र है। जब महर्षि मार्कंडेय अल्पायु थे, तब इसी महामंत्र के अखंड जाप से भगवान भोलेनाथ ने साक्षात् यमराज के पाश से उनके प्राणों की रक्षा की थी। यह अनुष्ठान प्राणों में नवजीवन, जीवनी शक्ति (Immunity) और आध्यात्मिक सुरक्षा की अभेद्य दीवार खड़ी करता है।
अनुष्ठान के प्रमुख प्रकार
- १. सवा लाख (१,२५,०००) महाजाप: ७ से ११ दिवसीय पूर्ण अनुष्ठान — अत्यंत गंभीर रोग, कोमा, आईसीयू संकट या मारकेश की दशा में।
- २. ५१,००० लघु महाजाप: ३ से ५ दिवसीय अनुष्ठान — दीर्घकालीन स्वास्थ्य समस्या, मानसिक भय व दुर्घटना निवारण हेतु।
- ३. संजीवनी दशांश हवन: गिलोय की समिधा, दूर्वा, शुद्ध गाय का घी, काले तिल, शहद व खीर की दशांश आहुतियों द्वारा महाहवन।
प्रत्यक्ष अनुष्ठान की वैदिक विधि
- शिवलिंग प्रतिष्ठा एवं रुद्राभिषेक: यजमान के नाम से शिवलिंग का पंचामृत व औषधीय जड़ी-बूटियों से अभिषेक।
- अखंड दीप एवं संकल्प: यजमान के गोत्र, नाम एवं नक्षत्र का उच्चारण करते हुए रोगी के स्वास्थ्य लाभ हेतु संकल्प।
- वेदिक ब्राह्मणों द्वारा संपुट जाप: रुद्राक्ष की माला पर शुद्ध संस्कृत उच्चारण के साथ नित्य जप।
- अमृत संजीवनी हवन: हवन में मृत्युंजय समिधाओं की आहुति देकर नकारात्मक ऊर्जा को भस्म करना।
- महाआरती, भस्म धारण एवं रक्षा सूत्र: अभिमंत्रित भस्म, रक्षा ताबीज एवं महामृत्युंजय यंत्र यजमान को ससम्मान सौंपना।